jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

हरदा : बेरोजगार युवा लगा सकते हैं खाद्य प्रसंस्करण यूनिट


हरदा :
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अन्तर्गत उद्यमों के विस्तार या नए सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना तथा पूर्व से संचालित उद्योगों के अपग्रेडेशन के लिए सुक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों पर अनुदान सहायता प्रदान की जा रही है। बेरोजगार युवा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करके न केवल आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों को रोजगार भी दे सकते हैं।
सहायक संचालक उद्यान विभाग ने बताया कि जिले में योजना के तहत सभी प्रकार के प्रसंस्कृत इकाई जैसे आम, नींबू, लहसुन का आचार, ज्यूस, संतरा कैण्डी, संतरा ज्यूस, जैली, जैम, टमाटर कैचप, चटनी, सॉस, लहसुन पेस्ट, लहसुन पाउडर, आटा मील, चावल मील, दाल मील, मसाला पाउडर, नमकीन, दूध से तैयार उत्पाद जैसे पनीर, घी एवं मावा, तेल मील आदि प्रसंस्करण इकाईयों पर पीएम एफएमई योजना से लाभ ले सकते हैं। उन्होने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिये आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य हैं। योजना के तहत नियमानुसार 10 प्रतिशत मार्जिन मनी, 35 प्रतिशत सब्सिडी तथा शेष राशि बैंक ऋण पर आधारित होगी तथा एआईएफ योजना के अन्तर्गत 3 प्रतिशत ब्यॉज अनुदान हैं। योजना के तहत अधिकतम क्रेडिट लिंक्ड अनुदान 10 लाख तक देय हैं। हरदा जिले को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में 57 इकाई का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिनका प्रथम आओ प्रथम पाओं के आधार पर लाभ दिया जा रहा है।
सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि योजना के सम्बंध में जानकारी देने के लिए विभाग की ओर से जिले में रिसोर्स पर्सन नियुक्त किए गए हैं। जो एकल उद्योगों एवं समूहों को डीपीआर तैयार करने, बैंक से ऋण लेने, एफएसएसएआई मानकों, उद्योग आधारित जीएसटी आदि सहित आवश्यक पंजीकरण एवं लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेंगे। सामान्य रूप से खाद्य प्रसंस्करण युनिट लगाने के लिए 1500 से 3000 स्क्वेयर फीट जगह की आवश्यकता होती हैं। मशीनों का संचालन व वस्तुओं का निर्माण करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाता हैं। युनिट लगाने वाला युवा करीब 15 दिन में पुरी तरह प्रशिक्षित हो जाता हैं। खाद्य प्रसंस्करण युनिट लगाने वाला युवा लगभग 5 लोगों को रोजगार दे सकता हैं। योजना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक युवा कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला हरदा में अथवा विकासखण्ड स्तर पर पदस्थ वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी व ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।