हरदा : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 19 जून को भोपाल में मध्यप्रदेश एमएसएमई सम्मलेन 2023 का आयोजन किया जायेगा। एमएसएमई सचिव श्री पी. नरहरि ने बताया कि भोपाल के होटल आमेर ग्रीन में आयोजित यह सम्मलेन मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख एल. मांडविया और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में होगा। इस एक दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश की 1 हज़ार से अधिक एमएसएमई इकाइयाँ सहभागिता करेंगी। इन सफल इकाइयों को सम्मान देने के लिए उद्यमियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा तथा उद्यमों को बढ़ाना देने के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ एमओयू भी निष्पादित किए जायेंगे। कॉन्क्लेव में 6 सेक्टोरल सत्र होंगे, जिसमें देश के प्रसिद्ध उद्योग विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ अधिकारीगण विभिन्न विषयों पर उद्यमियों के साथ चर्चा करेंगे। चर्चा का उद्देश्य प्रदेश के उद्योगों को सुदृढ़ एवं प्रतिस्पर्धी बनाना है।
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम
नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट
सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार
हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण
रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा
खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव
कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी
राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित
हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
