हरदा ; जिले में नागरिकों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिये राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समरसता शिविर के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि मंगलवार को हरदा अनुविभाग के ग्राम बैरागढ़, रहटाखुर्द एवं सुखरास में समरसता शिविर आयोजित किये गये। इसी तरह के शिविर टिमरनी अनुविभाग के ग्राम टिमरनी, चारखेड़ा, बरकला व मालौना में तथा खिरकिया अनुविभाग के ग्राम चौकड़ी, पाहनपाट तथा कुड़ावा में भी आयोजित किये गये। इन समरसता शिविरों में कृषि भूमि का सीमांकन, फौती नामांतरण, नवीन ऋण पुस्तिका प्रदाय, सीमांकन के बाद अवैध कब्जा हटाना, खेत सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना जैसी समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके अलावा शिविरों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, रास्ता विवाद जैसी समस्याओं का भी निराकरण किया गया।
हरदा तहसील के ग्रामों में आयोजित शिविरों में राजस्व अभिलेख दूरूस्ती संबंधी 14, विभाजन संबंधी 2, कृषक ऋण संबंधी 8 तथा जाति प्रमाण-पत्र संबंधी 14 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार खिरकिया तहसील के ग्रामों में आयोजित शिविरों में सीमांकन संबंधी 16, नामांतरण संबंध 15, बंटवारा संबंधी 7, बंधक मुक्ति संबंधी 5, भूमि बंधक संबंधी 25 एवं बीपीएल से संबंधी 2 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अलावा टिमरनी तहसील के ग्रामों में आयोजित शिविर में जाति प्रमाण-पत्र से संबंधी 15, नामातंरण से संबंधी 8, सीएम हेल्पलाइन से संबंधी 2, शस्त्र लायसेंस से संबंधी 1 तथा बीपीएल कार्ड संबंधी 1 प्रकरण का निराकरण किया गया। शिविरों में अपर कलेक्टर श्री डी.के. सिंह, संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किय...
जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची को कहा अलविदा, पेन-डायरी से रोशन होगा गरीब बच्चों का भविष्य
यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
गूंजे टेसू-घरवा के लोकगीत, जीवंत हुई पुरानी परंपरा
तवा बांध से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा, 26 अक्टूबर को रात में हरदा पहुंचेगा
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज
हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता
युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’
हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान
शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
