jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हरदा : हंडिया में 20 जून को लगेगा नियुक्ति कैम्प

हरदा : जिला प्रशासन हरदा की अभिनव पहल के अंतर्गत प्रत्येक माह जिले के अलग-अलग स्थानों पर नियुक्ति कैम्पों का आयोजन किया जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। जिला प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि 20 जून को हंडिया के ग्राम पंचायत भवन में नियुक्ति कैम्प का आयोजन किया जायेगा। कैम्प में निजी क्षेत्र की कम्पनियां शामिल होकर प्रतिभागियों का चयन करने की कार्यवाही करेंगी। हंडिया एवं आसपास के ग्रामीण युवाओं से अपील की गई है कि वे नियुक्ति कैम्प में पहुँचकर अवसर का लाभ उठाएं।