दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में सितंबर की बारिश पहले ही 400 मिमी के निशान को पार कर चुकी है। मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार शाम तक 413.3 मिमी बारिश हुई, जो सितंबर 1944 में 417.3 मिमी के बाद से महीने में दर्ज की गई अधिकतम बारिश है। शनिवार को भी दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में अभी और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। आइएमडी के अनुसार अगले कुछ घंटों में दिल्ली के पंजाबी बाग, एनसीआर के छपरौला, ग्रेटर नोएडा, मानेसर में अगले कुछ घंटों में बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही हरियाणा के औरंगाबाद, उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर, गुलाओटी, स्याना, सिकंदराबाद, जट्टारी और अलीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के बीच रुक-रुक कर बारिश होगी।
ब्रेकिंग
