jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

भाजपा वन मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई 

दिनेश अखाडिया मकड़ाई समाचार झाबुआ/राणापुर। भाजपा मंडल बन के सेक्टर ग्राम पंचायत ढोलियावड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम रखा गया था।

- Install Android App -

जिसमें भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी जी ,भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री कलमसिंह भाबोर, मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मोरी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्चात महामंत्री सोमसिंह जी सोलंकी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कलम सिंह भाबोर, मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मोरी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के ऊपर विस्तृत से प्रकाश डाला गया और केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना ,उज्जवल योजना, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे हुए को सबसे पहले मिलना चाहिए । उप स्वास्थ्य केंद्र ढोलियावड पर जाकर वैक्सीनेशन महा अभियान आज से 27 सितंबर तक चलेगा सभी ग्रामीण जनों को प्रेरित किया गया है । और सभी 18 साल से ऊपर के लोगों जो कि पहला टीका नहीं लगाया वो सभी लोग लगा लो और जिसका दूसरा दूसरा टीका समय हो गया तो दूसरा टीका भी जरूर लगाएं किसी के भ्रम में नहीं आना है । क्योंकि यह एक रक्षा कवच है। जिसमें मंडल महामंत्री भारतसिंह निगवाल ,मंडल उपाध्यक्ष गोरधन भयडिया,मंडल उपाध्यक्ष शेरू निगवाल, मंडल उपाध्यक्ष जवला नलवाया, मीडिया प्रभारी दिनेश अखाड़िया उपसरपंच दूलेसिग कलेश, भूचार अखाडिया बिजू वास वास्केला आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।