jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

हरियाणा के 16 जिलो में 3 डिग्री से कम तापमान,महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा,हिसार के खेतो में जमा पाला

मकड़ाई्र समाचार हरियाणा। किसानों ने अपनी फसलों को पाले के नुकसान से बचाने के लिए सिंचाई शुरू कर दी है। अगले तीन दिन कड़ाके की सर्दी के आसार हैं। प्रदेश के 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हरियाणा में सर्दी सितम ढा रही है। महेंद्रगढ़ का तापमान लगातार तीसरे दिन माइनस में रहा। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को भी प्रदेश में महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा था। जिला हिसार व महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। हिसार जिले के कुछ गांवों में सोमवार की सुबह पाला जमा मिला। किसानों ने अपनी फसलों को पाले के नुकसान से बचाने के लिए सिंचाई शुरू कर दी है। अगले तीन दिन कड़ाके की सर्दी के आसार हैं। प्रदेश के 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिसार में माइनस 0.2 जबकि महेंद्रगढ़ में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

- Install Android App -

रेवाड़ी में पारा लुढ़ककर पहुंचा 0 डिग्री

रेवाड़ी में रात का पारा लगातार गिरता जा रहा है। मंगलवार सुबह क्षेत्र का तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया। खेतों में फसल व घास-फूस पर ओंस की बूंदें जम गई। कई जगह खेतों में भरे पानी की ऊपरी स्तर पर बर्फ की परत जम गई। लगातार तीसरे दिन भी पाला जमा रहा। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और पाला जमने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह इस सीजन में पहली बार है जब सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। लगातार गिर रहे पारा के चलते क्षेत्र में फसलों पर पाला की परतें जम रही है। फसलों पर पाला जमने से किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं और सरसों, बागवानी सब्जियों की फसलों पर भारी नुकसान की आशंका बनी हुई है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।