jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

हाइवे पर बेसहारा मवेशियों को ट्रक ने रौंदा, आठ की मौत

इस हादसे में 8 गाय-बछडों की मौके पर मौत हो गई, वहीं कुछ मवेशियों के घायल होने की सूचना है

मकड़ाई समाचार राजगढ़। नेशनल हाइवे 12 जयपुर-जबलपुर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर बैठे बेसहारा मवेशियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में 8 गाय-बछडों की मौके पर मौत हो गई, वहीं कुछ मवेशियों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलने पर खिलचीपुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक खिलचीपुर तहसील के जैतपुरा गांव के समीप हर दिन मवेशी हाइवे पर बैठ रहते हैं। ऐसे में बुधवार को सुबह के समय भी मवेशी बैठे हुए थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक पहुंचा और हाइवे पर बैठे मवेशियों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चढ़ने के कारण 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कुछ मवेशी बुरी तरह से लहुलुहान हो गए थे। हादसा अलसुबह का होने के कारण मौके पर व आसपास भी स्थानीय लोग नही थे। घटना की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों व आसपास म लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी खिलचीपुर थाने पर दी। इसके बाद पुलिस व खिलचीपुर तहसीलदार आकाश शर्मा मौके पर पहुंचे थे। हालांकि ट्रक का कोई सुराग नही लग सका।

- Install Android App -

अंधेरा का फायदा उठाकर ट्रक चालक वाहन समेत फरार
ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय गांव में लाइट नही थी। बिजली के अभाव के कारण गांव में व आसपास अंधेरा था। इसी अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के क्षेत्र में ट्रक को तलाशा भी गया, लेकिन उसका कोई पता नही लग सका था।
गौशाला होने के बावजूद सड़क पर थे मवेशी
जानकारी के मुताबिक इस गांव में 35 लाख की लागत से बनकर गोशाला तैयार है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में मवेशी सड़क पर बैठे हुए थे, जो अपने आप मे प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर करता है। गौशाला होने के बावजूद आखिर मवेशियों को वहां क्यों नही रखा गया। ग्रामीणों का आक्रोश है कि यदि मवेशी गोशाला में होते तो उनकी जान बच सकती थी। कुछ लोगो का कहना है कि गोशाला पूरी तरह से खाली है व उसमे कोई मवेशी नहीं है।