jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हाई कोर्ट ने सरपंच चुनाव की पुनर्मतगणना कराने के दिए निर्देश

मकड़ाई समाचार जबलपुर। हाई कोर्ट ने कटनी की ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव की पुनर्मतगणना कराने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी की एकलपीठ ने जिला निर्वाचन अधिकारी कटनी व निर्वाचन अधिकारी ढीमरखेड़ा को निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव के रिजल्ट घोषित करने से पहले सरपंच के आवेदन पर कार्रवाई करें।

- Install Android App -

ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत खाम्हा के जितेन्द्र सिंह ने याचिका दायर कर बताया कि उन्होंने मतगणना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देकर पुनर्मतगणना की मांग की थी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता केके गौतम ने बताया कि जितेन्द्र 39 वोट से पराजित हुआ था। चुनाव में कुल 149 वोट रिजेक्ट हुए थे। उन्होंने दलील दी कि पंचायत निर्वाचन नियम की धारा 77 (दो) व 80 (एक) में निर्वाचन अधिकारी को पुनर्मतगणना कराने का अधिकार है। शासन की ओर से बताया गया कि यदि कोई अभ्यावेदन लंबित है तो उसका नियमानुसार पटाक्षेप किया जाएगा।