jhankar
ब्रेकिंग
मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन

MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 खंडवा ।मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा की नई कृषि उपज मंडी में आयोजित *’बलराम कृषि महोत्सव’* से प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹3,300 करोड़ से ज्यादा की सहायता राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। यह राशि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत दी गई है।

किसान कल्याण वर्ष’ पर बड़ा तोहफा

कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि वर्ष 2026 को राज्य में ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने जिले के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते ढाई वर्षों में सरकार ने प्रदेश में 65 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बढ़ाई है। इससे खासकर निमाड़ क्षेत्र के किसानों को बड़ा फायदा मिला है। सरकार किसानों के खेतों तक पानी और बिजली पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

दूध उत्पादन और महिला सशक्तिकरण पर जोर

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश देश के कुल दुग्ध उत्पादन में 12 प्रतिशत की भागीदारी रखता है। सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का है। इसके साथ ही उन्होंने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है।

खंडवा के लिए दो बड़ी घोषणाएं

- Install Android App -

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खंडवा के लिए 2 अहम घोषणाएं कीं:

1. पुलिस बटालियन की स्थापना – खंडवा में जल्द पुलिस बटालियन स्थापित की जाएगी।

2. मूंदी-खंडवा मार्ग का निर्माण – इस सड़क का टेंडर 15 सितंबर तक पूरा कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम में कौन रहे मौजूद

‘बलराम कृषि महोत्सव’ में कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय शाह, मांधाता विधायक नारायण पटेल, महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम पहले किसानों से वर्चुअल संवाद करने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के बाद वे सीधे खंडवा पहुंचे और किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद वे दादाजी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर का अवलोकन किया।

किसानों को क्या मिला..?

इस ट्रांसफर से प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। सरकार का कहना है कि इस तरह की मदद से किसानों को खेती और अन्य जरूरतों के लिए सीधी आर्थिक सहायता मिलेगी।