ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal | राशिफल दिनांक 27 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Khirkiya News: ग्राम पोखरनी में आवारा कुत्तों की तादात बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल बाइक सवार ... Bhopal News: श्री प्रभात झा ने आदर्श जीवन जिया, वरिष्ठ नेता, लेखक और विचारक श्री प्रभात झा के निधन प... Harda Big News: हंडिया पुलिस को मिली सफलता गुम नाबालिक बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब परीजनों के सु... Harda News: शासकीय कन्या शाला हरदा को नहीं बनाया जावे सी.एम. राईज स्कूल विधायक डॉ. दोगने Harda News: टिमरनी में जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न Harda News: कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर किसान को 4 लाख रू. की मदद स्वीकृत Harda News: स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न Harda News: पॉलिटेक्निक कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

कांग्रेस एक दल ही नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन का नाम है – हरदा कांग्रेस 

जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई – कांग्रेस की 139 वीं वर्षगांठ

जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की 138 वीं वर्षगांठ सादगी के साथ मनाई गयी कार्यक्रम में सर्वप्रथम वन्दे मातरम गीत का गायन कर ध्वज वंदन किया तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ आनंद झंवर ने कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि देश की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध रही है. आज हमारा कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस हैं  28 दिसम्बर 1885 को श्री ए.ओ.ह्यूम की पहल पर बम्बई (अब मुंबई) के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में देश के विभिन्न प्रांतो के राजनीतिक एवं सामाजिक विचारधारा के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए। यह राजनीतिक एकता एक संगठन में तब्दील हुई, जिसका नाम ‘कांग्रेस’ रखा गया।
पूर्व न पा अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा श्री डब्ल्यू.सी.बनर्जी कांग्रेस के पहले अध्यक्ष बने। देश में सामाजिक सद्भाव का नया वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। कांग्रेस एक विचार और आंदोलन का नाम है, इसलिए इतने साल बाद भी इस विचार की यात्रा अनवरत् जारी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालकृष्ण पाटिल ने कहा देश की सबसे पुरानी पार्टी होने के साथ साथ गरीबों की आवाज उठाने वाली और न्यायहित की बात करने वाला संगठन केवल कांग्रेस पार्टी है ।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास ने कहा आज कांग्रेस के भविष्य को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं वे तथ्यपरक कम, पूर्वाग्रह-प्रेरित ज्यादा लगते हैं। विफलता और पराजय से कांग्रेस कभी अनजान नहीं रही है, लेकिन यह सच्चाई है कि जब-जब केन्द्र में गैर कांग्रेसी सरकारें सत्तारूढ़ हुई हैं, देश की अर्थव्यवस्था चरमराई है, जातिवादी, अवसरवादी और फिरकापरस्ती गठजोड़ मजबूत हुआ है धर्मनिरपेक्षता के नैतिक मूल्यों को चोट पहुंची है और गरीबों, कमजोर वर्गों तथा अकलीयतों की भलाई के काम नहीं हुए।
गगन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली रहा है कांग्रेस ने हमें आजादी दिलाई, आजादी के समय अंग्रेजो की मुखबरी करने वाले आज हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे है।
इस दौरान जयप्रकाश त्रिपाठी, कांग्रेस नेता मोहन साईं, उत्तम तेनगुरिया, बी के दीक्षित, रमेश सोनकर, नितिन पटेल, मनोज कुचबंदिया, संतोष चौरे  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

- Install Android App -

Don`t copy text!