अनिल उपाध्याय
खातेगांव : महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों को ग्राम मावस्या के ग्रामीणों ने रंगे हाथ चोरी करते पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पकड़े गए चोर पिछले दो-तीन दिन से मवासया, तथा आसपास चोरी की घटनाओं को महिलाओं के कपड़े पहनकर अंजाम दे रहे थे, चोरों ने 13 मई को राहुल पिता नर्मदा प्रसाद के टप्पर से करीब 1 क्विंटल गेहूं, इसी दिन नर्मदा प्रसाद पिता गेंदालाल माली के यहां से कृषि सामान तथा बर्तन की चोरी की थी, इसके बाद 16 मई गुरुवार को मवासया निवासी कुंवर सिंह पिता छतर सिंह बारेला के यहां दिन में चोरी के लिए घुसे ,जिन्हें ग्रामवासियों ने रंगे हाथ पकडकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने आरोपी संजू पिता दुलानाथ, अजय नाथ पिता रमेश तथा अर्जुन पिता पिता दुलानाथ तीनों आरोपी ग्राम टिटोनिया थाना बरोठा के निवासी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
—————————–
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)