तबाही का मंजर सोशल मीडिया पर आ रही फोटो: आंधी तूफान से सैकड़ो पेड़ हुए धराशाही, मकानों के टीन हवा में उड़े ,कच्चे मकान गिरे, कुछ बुजुर्ग बच्चे हुए घायल
हरदा। रविवार को दोपहर बाद अचानक आई आंधी ने खिरकिया सिराली मोरगड़ी भवरदी ग्रामीण क्षेत्रो में भारी तबाही मचाई।
तेज हवा और बारिश के साथ आंधी ने पुराने पेड़ो को उखाड़ फेका। विद्युत खंबे गिर गए। लगभग पंद्रह मिनट के इस आंधी तूफान ने कहर बरपाते हुए कई घरों के टीन टप्पर, कवेलू फेक दिए। इस आंधी तूफान में कुछ लोग घायल भी हुए घायलो में कुछ बच्चो की जानकारी मिल रही है। इधर ग्रामीण क्षेत्रो की बिजली बंद हो गई। लोगो को बिजली के लिए कल तक का इंतजार करना पड़ेगा।
खबर लिखे जाने तक हरदा खिरकिया अस्पताल में कुछ घायलो के आने की सूचना है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)