Harda: सोमवार शाम को अज्ञात वाहन ने नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाइवे पर कड़ोला नदी के पास एक युवक को टक्कर मार कर घायल कर दिया ।युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
स्थानीय लोगों ने ऑटो की मदद से युवक को जिला अस्पताल लेकर आए।, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।आज सुबह डॉक्टरों ने शव का पोस्ट मार्डम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक मिस्री का काम करता था।
पुलिस ने बताया कांकरिया निवासी अनिल पिता लखन 28 साल सोमवार शाम 7.30 बजे बाइक क्रमांक एमपी 47 एमजे 9243 से घर जा रहा था। हरदा से काम करने के बाद लौटते समय
कड़ोला नदी के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया था।