ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन 9 अगस्त को  मां नर्मदा मंदिर में यज्ञोपवीत धारियो... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 अगस्त 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे साल के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं व्लादिमीर पुतिन 'पहले स्वयं सुधरेंगे फिर दूसरों को सुधारेंगे' नर्मदापुरम पुलिस का अनोखा अभियान जंगल में मवेशी चरा रहे युवक पर बाघ ने किया हमला हुई मौत कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग भारत को भी अमेरिका पर लगाना चाहिए 50% टैरिफ: थरूर बड़ी खबर: दो दिनों के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा Harda: गैस एजेंसी मामले में मुशर्रफ की अग्रिम जमानत निरस्त! मासूमों की मंडी चलाने वाली 'लुटेरी दुल्हनें' बेनकाब

पति की ब्रेन हेमरेज से मौत की खबर सुनकर पत्नी ने झील में छलांग लगाकर की आत्महत्या, एकसाथ निकली अंतिम यात्रा

पराग पाठक की पत्नी प्रीति झारिया भी डॉक्टर थीं और स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डॉक्टर दंपति की एकसाथ अंतिम यात्रा निकली। डॉक्टर पति की मौत की खबर सुनकर रात को घर लौटते समय पत्नी ने बड़ी झील स्थित भदभदा में छलांग लगा दी। दोनों का मंगलवार को एकसाथ अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि भोपाल के आरकेडीएफ ग्रुप के भाभा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पराग पाठक को पिछले सप्ताह ब्रेन हेमरेज होने पर अरेरा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। पराग पाठक की पत्नी प्रीति झारिया भी डॉक्टर थीं और स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। पराग की मां भी डॉक्टर हैं। डॉक्टर दंपति और उनकी मां एकसाथ चूना भट्टी स्थित जानकी नगर में रहते थे।

पति की बीमारी पर वे अस्पताल में ही रहीं
डॉक्टर पराग पाठक को ब्रेन हेमरेज होने के बाद जब उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था तो पत्नी प्रीति उनकी देखभाल के लिए वहीं रहीं। मगर सोमवार की रात को जब अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तो वे सास व अपने मायके पक्ष में सूचना देने के बाद ससुराल के लिए निकल गई। कार से वे जानकी नगर नहीं पहुंची बल्कि बड़ी झील स्थित भदभदा पर पहुंची और पानी में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने उन्हें वहां छलांग लगाते देखा तो पुलिस को सूचना दी और रात को ही उनके शव को तलाशने का प्रयास शुरू हुआ।