jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत मध्य प्रदेश – 5 मई 2026 की 10 मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ डिजिटल अरेस्ट: साइबर ठगों का नया जाल, करोड़ों की ठगी सड़क हादसों पर एसडीएम राय ने दिखाई सख्ती : देर रात एसडीएम विजय राय ने उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्... हरदा : इंदौर में गरजा टिमरनी का दम, कराटे मैट पर बच्चों ने लिखी जीत की नई कहानी! नगर पालिका में 'बजरंग बली' का औचक निरीक्षण : बंदर ने पलटीं फाइलें, दफ्तर में मचा हड़कंप 

बड़ी खबर: दो दिनों के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ धाम पैदल मार्ग खतरनाक हो गया है। वहीं मध्यमहेश्वर घाटी में भी अत्यधिक बारिश हुई है। जिसे देखते हुए केदारनाथ और मध्यमहेश्वर यात्रा अगल दो दिनों के लिए रोक दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

- Install Android App -

बता दें उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही हैं। जिसके कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ रही हैं। केदारनाथ में भी बारिश हो रही है। जिससे पैदल मार्ग के कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त एवं पहाड़ी से मलबा-पत्थर गिरने की संभावना है। जिसके चलते पैदल आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन के स्तर से अगले 48 घंटे के लिए केदारनाथ धाम यात्रा व मध्यमहेश्वर धाम यात्रा को स्थगित किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिवसों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जगह जगह बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।