jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

‘पहले स्वयं सुधरेंगे फिर दूसरों को सुधारेंगे’ नर्मदापुरम पुलिस का अनोखा अभियान

नर्मदापुरम। आम जनता को कानुन का सबक सिखाने वाली पुलिस अक्सर खुद उन नियमों की अवहेलना कर जाती है। इस लिए पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह ने ‘पहले स्वयं सुधरेंगे फिर दूसरों को सुधारेंगे’ नामक अनोखे अभियान के शुरुआत की।

सीट बेल्ट और हेल्मेट न लगाने वालो को दी चेतावनी

पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार अभियान के तहत गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले पुलिस कर्मियों को समझाइश है। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

जिम्मेदार भी निभाए अपना कर्तव्य

- Install Android App -

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारी गण को अपने थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही एक बार समझाइश उपरांत सुधार परिलक्षित न होने पर चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं वैधानिक आदेश का पालन न करने पर चालानी कार्यवाही के अतिरिक्त प्रशासनिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी है

सड़क हादसों में कमी के लिए पहल

आमजनता में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए नई पहल की जा रही है। नर्मदापुरम पुलिस ने जिले में सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “पहले स्वयं सुधरेंगे, फिर दूसरों को सुधारेंगे” के तहत इस अनूठे पहल की शुरूआत की है। इसके तहत उन पुलिसकर्मियों को समझाइश दी गई, जो खुद नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

आमजन से अपील ट्राफिक नियमों का पालन करे

नर्मदापुरम पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि सभी सड़क पर चलते समय निर्धारित यातायात नियमों का पालन करके अपने और दूसरों की जान की परवाह करें।