बड़ी खबर टिमरनी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, मेला देखकर वापस नर्मदा पुरम जा रहे थे दोनो युवक
हरदा : जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के टेमागांव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम नाँदवा के पास तेज रफ्तार बाइक ओर अज्ञात वाहन के बीच बीती रात जोरदार भिड़ंत हुई। जिसके चलते बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत हो गई।
ये पूरा मामला बीती देर रात्रि का है –
टेमागांव चौकी प्रभारी चंद्रमोहन मर्सकुले से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवकों की शिनाख्त अंकित पिता रामसिंह कोरकू उम्र 21 वर्ष, राजेश पिता गोपाल कोरकू उम्र 16 वर्ष निवासी शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गांगिया के रूप में हुई।दोनों युवक सोडलपुर में लगे कान्हा बाबा मेला देखकर लौट रहे थे।
इस दौरान यह घटना हुई ।दोनों मृतक युवकों के शव को टिमरनी पीएम हाउस रखवाया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली से बाइक की टक्कर होने का भी अंदेशा है। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए की नाँदवा क्षेत्र के पास में लगातार दुर्घटना हो रही है इसका क्या कारण है इसका पता लगाना चाहिए। वर्ष 2024 की यह पहली जिले की बड़ी घटना है। वर्ष 2023 में भी सबसे ज्यादा वाहन हादसे इस मार्ग पर हुए है।
खबर इनपुट@संदीप अग्रवाल
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)