बड़ी ख़बर हरदा : अनाज बेचने आए किसान का एक लाख रूपयों से भरा झोला ले उड़े बाइक सवार युवक, कैमरे में कैद हुई वारदात, देखे विडियो
खिरकिया: हरदा जिले के खिरकिया ने कृषि उपज मण्डी में गेहूं बेचने आए किसान का झोला अज्ञात बाइक सवार युवक लेकर फरार हो गये। झोले में एक लाख रुपए रखे हुए थे।मिली जानकारी के अनुसार
सोमवार को किसान महेश खाटरे निवासी पहट कला अपनी गेहूं की फसल मंडी बेचने आए थे।
उपज बेचकर घर जाने से पहले मंडी प्रांगण मे प्लेट कांटे के पास एक लाख दस हजार नगद रूपयों से भरा झोला गाड़ी में टंगा । तभी अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने उसे चुरा लिया। हालाकि चोरो कि ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
छिपाबड़ पुलिस थाने में पीड़ित किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवकों कि तलाश में जुट गई है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)