jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

अगस्त में बैंक 14 दिन रहेंगे बंद

नई दिल्ली। अगले माह यानी अगस्त में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 14 दिन के लिए बैंक में काम-काज नहीं होगा। अगस्त माह में 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन ऐसे हैं जो अलग-अलग जगहों पर बैंकों में अवकाश रहने वाला है। अब यदि अगस्त माह में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम-काज करना है तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं।

- Install Android App -

दरअसल अगस्त माह में आपके राज्य और शहर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे यहां देखें- रविवार- 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त, 24 अगस्त और 31 अगस्त को होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं दूसरे और चौथे शनिवार यानी 09 अगस्त और 24 अगस्त को बैंक में काम-काज नहीं होगा। 15 से 17 तक 3 दिन बैंक बंद देश की ज्यादातर जगहों पर 15 से 17 अगस्त तक लगातार 3 दिन बैंकों में कारोबार नहीं होगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती और 17 अगस्त को रविवार के चलते बैंकों में काम-काज नहीं होगा।

वहीं असम में 23 से 25 अगस्त तक बैंकों में अवकाश रहेगा। ऑनलाइन बैंकिंग से निपटाएं काम बैंकों में अवकाश के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से पैसे का लेन-देन या अन्य काम किए जा सकते हैं। इस तरह से ऑनलाइन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।