हरदा / सिराली : मंगलवार शाम साढ़े सात बजे ग्राम बंदी मुहाडीया बस स्टेंड पर मुख्य मार्ग पर दो बाइक सवार की सामने सामने भिड़त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सिराली थाने के एएसआई भगवान यादव ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि बाइक दुर्घटना में सुनील पिता राधेश्याम उम्र 20वर्ष निवासी खारी और
अनिल पिता मूंगा वारेला बिक्रमपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही दो अन्य गंभीर घायलो जिनमे सोनू पिता सारू वरेला कालकुंड और भारत पिता मांगीलाल कोरकू खारी हरदा रेफर किया गया।
पुलिस और एक पत्रकार साथी वसीम ने दो घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनो को सूचना दे दी गई।पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। रात होने के कारण दोनो शव का बुधवार सुबह पीएम होगा।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)