ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 31 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में अब हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, आदेश 1 अगस्त से लागू नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न:  एसपी श्री चौकसे बोले नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें ... अगस्त में बैंक 14 दिन रहेंगे बंद 10 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक वानखेड़े, कांग्रेस प्रवक्ता त्रिपाठी बरी हरदा जिले के 7 जर्जर स्कूल भवन पर चला बुलडोजर , तोड़े भवन बारिश के साथ ही शहर की सड़कों में जगह जगह 6 से 7 इंच गहरे गड्ढे हो गए : नपा के द्वारा पूर्व में किए ... इसरो-नासा का सबसे महंगा और ताकतवर सैटेलाइट 'निसार' लॉन्च अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, ट्रंप ने कर दी घोषणा प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा में जश्न का माहौल, कांग्रेस पर कसा ये तंज

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभाओं के लिए जारी मतगणना का परिणाम तो देर शाम तक आएगा लेकिन जो रुझान सामने आ रहे हैं उसे लेकर भाजपा में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री , प्रदेश अध्यक्ष सहित सरकार के मंत्री आपस में ख़ुशी साझा कर रहे हैं।  इस बीच भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा है।

- Install Android App -

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने परिणामों के रुझानों को देखते हुए ट्वीट कर कांग्रेस नेताओं को निशाने पर लिया है।  वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्वीट किया – दूसरों के लिखे ट्वीट पोस्ट करने से चुनाव नहीं जीते जाते , कमलनाथ जी चुनाव जीतने के लिये पसीना बहाना पड़ता है। कांग्रेस के कार्यकर्ता ट्विटर पर चिड़िया उड़ाते रहे जबकि भाजपा के कार्यकर्ता चाहें वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हो या प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी ये लोग दिन रात एक किये रहे परिणाम सबके सामने हैं।

गौरतलबी है कि मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ है, इसके लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था।  वोटों की गिनती आज मंगलवार 2 नवम्बर को की जा रही है।  ताजा स्थिति तक भाजपा तीन सीटों पर जबकि कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है।