ब्रेकिंग
6 दिनों से समर्थन मूल्य मूंग खरीदी केंद्रों में वारदान नहीं समय सीमा बढ़ाई जाएं , सभी किसानो का मूंग... हरदा विधायक डॉक्टर दोगने ने मगरधा-रतनपुर माचक नदी पुल सहित अधूरी सड़क , समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी स... हरदा: शिक्षा विभाग की लापरवाही सरकारी स्कूल की छत गिरी, बड़ा हादसा टला देखे वीडियो! हरदा: जनसुनवाई पहुंचा प्रेम विवाह करने वाला प्रेमी जोड़ा, सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती बोली जीजा दे ... हिमाचल में बादल फटा, 3 की मौत: दिल्ली में भारी बारिश, लबालब पानी से भरीं सड़कें देवघर में भीषण सड़क हादसा, 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत भारत बना एशिया का प्राइवेट जेट हब: हर महीने 2,400 से अधिक उड़ानें 22 अप्रैल से 17 जून तक ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत नहीं हुई - विदेश मंत्री एस जयशंकर अमरनाथ यात्रा में अब तक 3.77 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शन किये 1 अगस्त से लागू होंगे यूपीआई के नए नियम

मौसम का मिजाज बिगड़ा,रबी सीजन की फसलें गेंहू,चना भीग गई,तेज हवा से गेंहू की फसल खेतों में आड़ी हो गई

मकड़ाई समाचार बैतूल| जिले में शनिवार से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कहीं पर तेज तो कहीं हल्की वर्षा का दौर रविवार को भी जारी रहा। खेतों में काटकर रखी गई रबी सीजन की फसलें गेंहू, चना भीग गई है। वहीं जिन क्षेत्रों में फसलें पककर खेतों में खड़ी हैं उनके दानों में चमक कम होने की आशंका से किसान चिंतित हो रहे हैं।

भीमपुर विकासखंड के दामजीपुरा क्षेत्र में रात करीब तीन बजे से सुबह सात बजे तक तेज वर्षा हुई है। दामजीपुरा से युनुस खान ने बताया कि तेज वर्षा से खेतों में काटकर रखी चना और गेंहू की फसल भीग गई है। कई किसानों के खेतों में कटाई का कार्य चल रहा था। शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। किसान कट चुकी फसल को जितना इकट्ठा कर खलिहान में ला पाए उतनी को वर्षा से बचाने के लिए प्लास्टिक, तिरपाल से ढांक दिया। शेष फसल खेत में ही पड़ी हुई है। सुबह सात बजे वर्षा कम तो हुई, लेकिन रिमझिम जारी रहने से खेतों में चना अंकुरित होने का खतरा बढ़ रहा है। कई खेतों में वर्षा के साथ तेज हवा से गेंहू की फसल खेतों में आड़ी हो गई है।

- Install Android App -

भीमपुर से नवीन गौतम ने बताया कि रात में हल्की वर्षा हुई थी। सुबह से भी रिमझिम वर्षा का दौर जारी रहने से गेंहू और चना की फसल को नुकसान होने की आशंका किसान जता रहे हैं। बैतूल जिला मुख्यालय पर भी रविवार सुबह से रिमझिम वर्षा हो रही है। इससे फसलों की कटाई का काम बंद हो गया है। किसानों को आशंका है कि लगातार वर्षा जारी रही तो गेंहू के दानों से चमक खत्म हो जाएगी। इससे समर्थन मूल्य पर वे गेंहू नहीं बेच पाएंगे और खुले बाजार में भी चमक विहीन गेंहू के अच्छे दाम नही मिलेंगे।

कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक विजय वर्मा ने बताया कि जिले में चना और गेंहू की फसल की कटाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। वर्षा जारी रहने की वजह से खेतों में काटकर रखी गई फसल के खराब होने की संभावना बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिन तक हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है।