jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

रेस्टोरेंट में कर्मचारी पर जानलेवा हमलेे के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस थाने से कोेर्ट तक ले गए पैदल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम। रेस्टोरेंट (बार) में कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में स्टेशन रोड पुलिस ने तीन और आरोपितों 20 वर्षीय सौरभ वर्मा पुत्र विनोद वर्मा निवासी हाट रोड, 19 वर्षीय देव पुत्र महेश सिसौदिया निवासी वीआईपी कालोनी व 20 वर्षीय आदर्श उर्फ आदी पुत्र संदीप पुनवर निवासी दीनदयाल नगर को  गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम पुलिस अधिकारी थाने से आरोपितों को पैदल जुलूस के रूप में न्यायालय ले गए व न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर सौंपने की मांग की। न्यायालय ने तीनों आरोपितों को सात जून तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए।

- Install Android App -

एक जून की रात प्रताप नगर बायपास स्थित फाइव एलिमेन्ट रेस्टोरेंट में सिंगर अमन जैन गाना गा रहे थे। तभी वहां आए ग्राहकों में से आरोपित सौरभ, युवराज व उनके अन्य साथी सिंगर अमन जैन को अपने पास बुलाने लगे | कर्मचारी शैलेंद्रसिंह पंवार निवासी मीडटाउन कालोनी ने उनसे कहा कि सिंगर को पास में मत बुलाइयें। इस पर आरोपित विवाद करने लगे थे तो शैलेंद्रसिंह ने कहा कि आपकों नहीं जम रहा है तो आप चले जाइये।
तब आरोपित नीचे चले गए थे तथा कुछ देर बाद वापस शैलेंद्रसिंह के पास पहुंचकर तथा गाली-गलोच कर रहे थे, मना करने पर सौरभ ने चाकू से जान से मारने की नीयत से शैलेंद्रसिंह पर हमला किया था। बीच-बचाव करने आए शैलेंद्रसिंह के साथी राकेश जोशी को भी चाकू मारकर चोट पहुंचाई गई थी। इसके बाद आरोपित एलिवेशन के कांच को नुकसान पहुंचाकर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओ में प्रकरण दर्ज किया था।