jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Harda big news: मोहनपुर में घर के अंदर महिला की मिली संदिग्ध लाश मामले में आरोपी पति ही निकला, हत्यारे को महाराष्ट्र से पकड़ लाई पुलिस

हरदा-विगत एक पखवाड़े पूर्व  रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में हुई महिला के हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली। इस हत्याकांड में चरित्र शंका के कारण पति ने ही कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी मनोज ऊइके ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि पुलिस ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले के धारणी से आरोपी कैलाश पिता नर्मदा प्रसाद उईके उम्र 50 साल निवासी मोहनपुर थाना रहटगांव को गिरफतार किया।सोमवार को हरदा न्यायालय पेश किया जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया।

- Install Android App -

ज्ञात हो कि  22 मई को ग्राम मोहनपुर में घर के अंदर महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था।और घर के बाहर ताला लगा हुआ था।शव की दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाकर शव को बाहर निकाला और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया।
हरदा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के मार्गदर्शन में इस हमाकांड की जाँच शुरू हुई । मामले में महिला का पति उसी दिन से गायब था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसके लिए
पुलिस टीम का गठन कर अलग अलग जगह दबिश दी गई। पुलिस ने  महिला के पति की तलाश राजस्थान और महाराष्ट्र में शुरू की गई।आखिरकार महारष्ट्र के धारणी से से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कैलाश ने पूछताछ में बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने कुल्हाड़ी से पत्नि की हत्या की। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका।

थाना प्रभारी मनोज उइके, si महेंद्र उईके ,आरक्षक 308 महेश कुसारिया ,327 राकेश तुमराम सहित पुलिस टीम ।