ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 31 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में अब हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, आदेश 1 अगस्त से लागू नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न:  एसपी श्री चौकसे बोले नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें ... अगस्त में बैंक 14 दिन रहेंगे बंद 10 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक वानखेड़े, कांग्रेस प्रवक्ता त्रिपाठी बरी हरदा जिले के 7 जर्जर स्कूल भवन पर चला बुलडोजर , तोड़े भवन बारिश के साथ ही शहर की सड़कों में जगह जगह 6 से 7 इंच गहरे गड्ढे हो गए : नपा के द्वारा पूर्व में किए ... इसरो-नासा का सबसे महंगा और ताकतवर सैटेलाइट 'निसार' लॉन्च अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, ट्रंप ने कर दी घोषणा प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

हंडिया : धार्मिक नगरी में महिलाओं ने गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट मनाया

हंडिया।मंगलवार को परंपरागत तरीके से गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया गया,महिलाओं ने गौ माता के गोबर से घर में गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा अर्चना की और अन्नकूट का प्रसाद बांटा,नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया,घरों में गोवर्धन की पूजा महिलाओें ने विधि विधान से की,गाय के गोबर से आंगन में गोवर्धन की आकृति बनाकर उसमें गायें,नर-नारी,सूरज,चंद्र आदि बनाए गए,इसके बाद भगवान की पूजा अर्चना विधि विधान से हुई।

- Install Android App -

महिलाओं ने कहा कि भगवान ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया और गोकुल के सभी नर नारियों,पशु पक्षियों की रक्षा की थी,इसीलिए इस परंपरा को मनाया जाता है,अगले दिन गोवर से बनाई गई आकृति को हटाकर उसी स्थान पर दूज की पूजा की जाती है,इससे घर में सुख समृद्घि आती है।