हंडिया: रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की कार्यवाही, जेसीबी से नाली खुदाई कर रास्ता किया बंद
हंडिया। हरदा कलेक्टर श्री आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के निर्देशन मे हरदा जिले मे अवैध उत्खनन एवम परिवहन की रोकथाम की कार्यवाही निरन्तर जारी है। रविवार को हंडिया तहसील के ग्राम मनोहरपुरा मे रेत के उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी श्री आर पी कमलेश ने बताया कि मोके पर अवैध रूप से उत्खनन कर भंडारण किये गए लगभग 10 डम्पर रेत को जे सी बी द्वारा नष्ट किया गया और वाहनो के आवागमन के रास्ते को नाली खोदकर अवरुद्ध किया गया। उन्होंने बताया कि जिले मे अवैध उत्खनन एवम परिवहन के रोकथाम की कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)