हरदा/खिरकिया : रेलवे पटरी पर मिली अज्ञात युवक की लाश की हुई शिनाख्त, मृतक युवक मरदानपुर के पूर्व सरपंच का भाई निकला
हरदा/खिरकिया : रेलवे ट्रैक के पास बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा मिला है। युवक को शिनाख्त करीबी ग्राम मरदानपुर के पूर्व सरपंच के भाई आनंद मीणा के रूप में हुई है।
आशंका जताई जा रही है कि युवक ने बीती रात ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी है। छीपाबड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव का हरदा जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई। वही मृतक के परिवार में सभी लोग सदमे में है।
भिरंगी रेलवे स्टेशन के पास खंभा- 649 और 650 के बीच सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला था। वही उसकी बाइक पास ही एक ढाबे पर खड़ी मिली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। की युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)