हरदा टिमरनी: 23 वर्षीय नव विवाहिता ने ट्रेन के सामने आकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी!
टिमरनी। रविवार को टिमरनी रेलवे लाइन पर स्टेशन के पास अज्ञात कारणों के चलते नव विवाहिता ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना रविवार सुबह 5:30 बजे का है रेलवे स्टेशन के नजदीक नगर के वार्ड क्रमांक 3 कुशवाहा कॉलोनी की रहने वाली 23 वर्षीय नव विवाहिता ने सुपरफास्ट ट्रेन सामने कूद कर की आत्महत्या कर ली
मृतक महिला का नाम भावना पति पवन चोरे है। अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन से कट कर उसने अपनी जान दे दी।
मृतिका का पति सीआईएसएफ में पदस्य है ,मृतिका का विवाह लगभग 1 वर्ष पूर्व ही हुआ था।
टिमरनी रेलवे कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने मौका पंचनामा बनाया मर्ग कायम कर शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीएम हेतु भेजा। बताया जा रहा कि शासकीय अस्पताल पहुंचे मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने रोष भी व्यक्त किया। पुलिस जांच के आधार पर होगा मौत के कारणों का खुलासा।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)