हरदा : सोनतलाई उपनहर के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि रबी सिंचाई वर्ष 2023-24 के तहत सोनतलाई नहर के माध्यम से खेतों में सिंचाई के लिये जल प्रदाय व्यवस्था सुचारू बनाने और अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुँचाने के उद्देश्य से ओसराबंदी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होने बताया कि डगावाशंकर, लालपुरा, अमरापुर, छुरीखाल, लालमाटी, रोलगांव एवं खामा उपशाखा नहरों में मंगलवार 2 जनवरी सुबह 6 बजे से गुरूवार 4 जनवरी सुबह 6 बजे तक सायफन पम्प एवं नहर की सभी उपशाखा बंद रहेंगी। इसी प्रकार पहतगांव उपशाखा में मंगलवार 2 जनवरी सुबह 6 बजे से 4 जनवरी सुबह 6 बजे तक सायफन पम्प एवं सभी माईनर बंद रहेंगी। इसके अलावा सोनतलाई उपशाखा के 1 एल, 2 एल, 2 आर, 2 आरए, 3 आर, 3 आरए व 4 आर नहर प्रणाली तथा झांझरी माईनर की 4 आर, 9 आर, 6 एलबी व 10 एल नहर प्रणाली में मंगलवार 2 जनवरी सुबह 6 बजे से 4 जनवरी सुबह 6 बजे तक सायफन पम्प एवं सभी माईनर व बंद रहेंगी।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)