मकड़ाई समाचार हरदा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में कायाकल्प जीविका के लिए वृक्षारोपण हेतु अंकुर अभियान अंतर्गत 01 मा से 05 मार्च तक एक उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस अभियान में आम नागरिकों सहित सभी सरकारी कार्यालयों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण किये जाने का संकल्प लिया है। और इस अभियान में आम नागरिकों व सभी सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को इस पौधरोपण कर वायूदूत ऐप डाउनलोड कर उस पर फोटो अपलोड किया जाना है। इसी तारतम्य में मंगलवार को हंडिया राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया ने वृन्दावन नगर, हरदा में अपने निवास के सामने शीतल छाया देने वाला एवं अपने अंदर कई औषधीय गुणों को समेटे नीम का पौधारोपण किया। साथ ही पौधे से पेड़ बनने तक उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
ब्रेकिंग