मप्र मे भारी बारीश: उज्जैन,डिंडोरी,जबलपुर, इटारसी के बाजार मे पानी भराया ! सभी नदी नाले आए उफान कई रास्ते पर वाहन थमे, अगले 3 दिनों तक भारी बारिश अलर्ट
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र मौसम:मप्र मे विगत 24 घंटो से मौसम सक्रिय हो गया है। प्रदेश के करीब 20 जिलों मे बारीश चल रही है। उज्जैन व नर्मदापुरम के इटारसी में भारी बारिश हुई है।
इटारसी में भारी बारिश
नर्मदापुरम सम्भाग के इटारसी में विगत 24 घन्टे से हो रही बारिश के चलते बाजार, शासकीय रेस्ट हाउस व विद्युत स्टेशन में पानी भर गया है। पानी के बडते स्तर को देख कर्मचारियों ने बिजली की सप्लाई बंद की और बाहर आ गए।
सिवनी मालवा मे रास्ते डूबे
इसी तरह बानापुरा सिवनी मालवा तहसील के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते खेत और रास्ते डूबे रहे। इधर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डिंडौरी में दोपहर 12 बजे के बाद पानी गिरा। शाजापुर में नदी से मछली पकडऩे गए 27 वर्षीय विशाल केवट की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई।
24 घंटे मे 20 जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग की माने तो जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर में अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिरने का अलर्ट जारी किया है,अन्य जिलों में गरज-चमक, आंधी व हल्की बारिश का दौर रहेगा। बीते 24 घंटे के दौरान 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।गुना में सबसे ज्यादा 3 इंच पानी गिर गया। इसके अलावा भोपाल, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, बालाघाट, ग्वालियर, रायसेन, सिवनी, दमोह, इंदौर, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, सतना, बैतूल, सीहोर, रतलाम, धार, मंडला, रीवा सहित कई जिलों में हल्की बारिश का दौर चलता रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ है।अगले चार दिन तक कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश का अलर्ट है।

