दुर्गेश बैरागी व परिवार पर हमले के विरोध में कांग्रेस का धरना सोमवार दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन व गृहमंत्री के पुतला दहन की चेतावनी
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। कांग्रेस आईटी सेल के विधानसभा अध्यक्ष दुर्गेश बैरागी शिवपुर में उनके परिवार के साथ हुई मारपीट, धमकी और पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई न किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार दोपहर 12 बजे से एसडीओपी कार्यालय, सिवनी मालवा के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि दुर्गेश बैरागी व उनके परिजनों पर हमला करने वालों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन पर मामले को दबाने व पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है।
ये हैं प्रमुख मांगें
. मारपीट व धमकी के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी
. पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए
. संबंधित थाना प्रभारी एवं मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही गृहमंत्री का पुतला दहन करने की बात भी कही गई है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
कांग्रेस संगठन ने समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है।

