मकडाई समाचार सिराली। रविवार को स्थानीय राजपूत छात्रावास में आगामी कार्यक्रम अंकुर अभियान जो कि 1 से 5 मार्च तक चलना है। उसके लिये कृषि विभाग के डीडीए चंद्रावत एवं श्री जैन साहब ने कृषि आदान विक्रेता संघ सिराली से चर्चा की इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित किसान और विक्रेताओं को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। सिराली तहसील क्षेत्र के गॉवो में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने व उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने की बात कही गई। एवं आगामी ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की।
बैठक में कृषि आदान विक्रेता संघ अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, संरक्षक श्याम माहेश्वरी, प्रकाश सोमानी संगठन मंत्री बलराम राजपूत दिनेश करोड़े हरि ओम बापूजी , वरुण साहू, विवेक सोमानी गोकुल राजपूत कृषि आदान सचिव भगवान सिंह राजपूत सहित कृषि आदान विक्रेता संघ के सभी व्यापारी बंधु बैठक में शामिल हुये। बैठक में सभी किसान व कृषि आदान विक्रेता संघ ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

