मकड़ाई समाचार हरदा। रहटगांव तहसील के गांव अंधेरीखेड़ा में प्रकाश एस्फाल्टिंग एण्ड टोल हाईवे लिमिटेड अर्थात ‘‘पाथ’’ कम्पनी के विरूद्ध ग्राम अंधेरीखेड़ा में अवैध उत्खनन संबंधी प्राप्त शिकायतों की जांच के लिये कलेक्टर ऋषि गर्ग ने समिति का गठन किया है। अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे ने बताया कि इस समिति के अध्यक्ष रहटगांव के तहसीलदार होंगे तथा सदस्य के रूप में सोडलपुर के राजस्व निरीक्षक तथा संबंधित हल्के के पटवारी को शामिल किया गया है। यह समिति पाथ कम्पनी को दी गई उत्खनन संबंधी अनुमतियों और किये गये उत्खनन की विस्तृत जांच कर 5 दिवस में रिपोर्ट सौंपेगी। यदि अनुमति में दी गई शर्तों का पाथ कम्पनी ने उत्खनन के दौरान उल्लंघन किया है तो इसकी विस्तृत रिपोर्ट पंचनामा, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी सहित यह समिति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। अपर कलेक्टर फुलपगारे ने बताया कि पाथ कम्पनी को साधारण मिट्टी उत्खनन व परिवहन के लिये अस्थाई अनुज्ञा जारी की गई है।
ब्रेकिंग
