मौसम में तेजी आ रही है नववर्ष की शुरुआत ही तेज सर्द हवाओ के साथ हुआ हैं मप्र,बिहार,राजस्थान,उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने शीतलहर चलने के कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मकड़ाई समाचार भोपाल |एक जनवरी के बाद लगातार दूसरे दिन दो जनवरी को भी प्रदेश के 16 जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान गुना में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कोई प्रभावी मौसम प्रणाली इस समय प्रदेश या आसपास मौजूद नहीं है। इसके चलते हिमालय से सर्द उत्तरी हवाएं बिना अवरोध के प्रदेश में आ रही हैं। इन हवाओं के असर से अगले तीन से चार दिनों तक सर्दी के तेवर ऐसे ही तीखे बने रहेंगे और अधिकतर इलाकों में तापमान इसी स्तर के आसपास रहेगा। लगातार तापमान बदलाव के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।आने वाले 5 दिन सर्द हवाओ के साथ ठंड पडे़गी । राजधानी दिल्ली में 6 और 7 जनवरी तक शीतलहर के घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर के कारण लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।आने वाले पूरे 5 दिन रहेगा ठंड का कहर।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिन देशभर में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ताजा जानकारी के अनुसार साल के दूसरे दिन 2 जनवरी को कई इलाकों मे तापमान में गिरावट और गलन देखने को मिली है। आने वाले चार से पांच दिन तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अनेक जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं वायु प्रदूषण में भी इजाफा हो सकता है।मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में सुबह-शाम तापमान में गलन और कोहरा रहने की संभावना है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
गौरतलब है कि मौसम को खतरे के हिसाब से इसे चार हिस्सों में बांटा जाता है। पहला ग्रीन, दूसरा येलो, तीसरा ऑरेंज और चौथा रेड अलर्ट होता है। ग्रीन अलर्ट में मौसम एकदम शांत होता है, वहीं येलो अलर्ट में मौसम काफी खराब होने लगता है।