jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

कलयुगी पिता ने ढाई साल के बेटे को कुंए मेे फेंका,बालक की मौत

एक कलयुगी बाप  ने अपने ढाई वर्ष के बेटे को कुएं में फेंक दिया। लोगों ने पूरा कुआं उलीच डाला लेकिन बेटे का शव ही मिला

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार शहडोल| जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बाप की करतूत सामने आई. इलाके के गोलद्दा बंजर टोला में गुलाब सिंह मरावी ने अपने ढाई वर्ष के बेटे को कुएं में फेंक दिया। पुलिस के सहयोग से लोगों ने पूरा कुआं उलीच डाला लेकिन बेटे का शव ही मिला| पुलिस ने बताया गत दिवस गुलाब अपनी पत्नी पर चरित्र शंका से मारपीट कर रहा था। इससे नाराज होकर पत्नी घर से चली गई। सुबह आरोपी गुलाब हत्या करने की नीयत से अपनी पत्नी को तलाश कर रहा था, लेकिन वह नहीं मिली|पुलिस ने बताया कि 30 साल का गुलाब सिंह गोंड़ का 31 दिसंबर को अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। नाराज होकर पत्नी नीतू सिंह सुबह 5 बजे कपिलधार में रहनेवाली अपनी बहन के घर चली गई। इधर सुबह 10 बजे जब गुलाब की मां गोवंती बाई अपने पोते को खाना खिला रही थी तभी आरोपी लोहे की छड़ लेकर आया और बच्चे को मारने लगा। पोते को दादी ने किसी तरह बचाया तो गुस्साए गुलाब ने दादी की गोद में बैठे बेटे को उठाकर पास के कुएं में फेंका और भाग गया। जब तक लोग वहां पहुंचे बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई।