jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news : शादी से लौट रहे पिकअप को बोलेरो ने मारी टक्कर, 6 से अधिक घायल, सभी आदिवासी समाज से इंदौर की एसीपी के लापता पति राजस्थान में मिले, पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकल गए थे युद्ध में बदल गया कुश्ती महोत्सव, पहलवानों ने एक दूसरे को कुर्सियां फेंककर मारा पुलिस के खिलाफ फूटा पत्रकारों का ज्वालामुखी, “एसपी हटाओ” के नारों से दहला छतरपुर मध्य प्रदेश में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, कहीं 44°C तो कहीं 26°C तक गिरा पारा स्मार्टफोन की लत दे रही सेहत को चुपके से नुकसान, 'टेक्स्ट नेक' और 'पिंकी फिंगर' सिंड्रोम का बढ़ा खतर... ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति वैवाहिक कलह और प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या; पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप इंदौर में युवक पर बेरहमी से हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

उप्र : गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को लेनी होगी मान्यता,इंकार करने पर होगी कार्यवाही

मकड़ाई समाचार उत्तर प्रदेश। मदरसों में सर्व सुविधा और गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा हैं। इसी के चलते सरकार ने मदरसो के उपर सर्वे किया जिसमें गैर मान्यता वाले 8500 मदरसे मिले है। सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि प्रदेश के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को मान्यता लेनी होगी। उन्होंने कहा है कि अगर कोई इससे इनकार करता है तो फिर कार्रवाई होगी।अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को कहा कि मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हमने एक सर्वे कराया। इस सर्वे में पाया गया कि 8,500 मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं।

- Install Android App -

आवेदन करने वालों को मान्यता देंगे

उन्होंने आगे कहा, हमने बिना मान्यता के चल रहे इन मदरसों को सरकार से मान्यता प्राप्त करने का विकल्प दिया है। हम आवेदन मिलने पर मदरसों को मान्या देने की कोशिश करेंगे। अगर कोई मदरसा मान्यता लेने से इनकार करता है और तो फिर ऐसे मदरसे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने मदरसों मैं बेहतर शिक्षा के लिए एनसीईआरटी और राष्ट्रीय गान भी प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है।उत्तर प्रदेश में मदरसों का सर्वे बीते साल अक्टूबर नवंबर में किया गया है। सर्वे में मदरसों की आय का स्रोत, बिल्डिंग शौचालय के इंतजाम, मान्यता की स्थिति और पाठ्यक्रम जैसे बिन्दुओं पर जानकारी ली गई। मदरसों को भी हम पीछे नहीं छोड़ सकते हैं।इस सर्वे में पूरे प्रदेश में 8500 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। सबसे ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मुरादाबाद में मिले हैं।दूसरे नंबर पर बिजनौर तथा तीसरे स्थान पर बस्ती है।