jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news : शादी से लौट रहे पिकअप को बोलेरो ने मारी टक्कर, 6 से अधिक घायल, सभी आदिवासी समाज से इंदौर की एसीपी के लापता पति राजस्थान में मिले, पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकल गए थे युद्ध में बदल गया कुश्ती महोत्सव, पहलवानों ने एक दूसरे को कुर्सियां फेंककर मारा पुलिस के खिलाफ फूटा पत्रकारों का ज्वालामुखी, “एसपी हटाओ” के नारों से दहला छतरपुर मध्य प्रदेश में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, कहीं 44°C तो कहीं 26°C तक गिरा पारा स्मार्टफोन की लत दे रही सेहत को चुपके से नुकसान, 'टेक्स्ट नेक' और 'पिंकी फिंगर' सिंड्रोम का बढ़ा खतर... ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति वैवाहिक कलह और प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या; पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप इंदौर में युवक पर बेरहमी से हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशन के लिए आधार होना अनिवार्य,सरकारी योजनाओ में आधार को प्राथमिकता

मकड़ाई समाचार  बिलासपुर। केंद्र व राज्य शासन की योजना के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना होगा। समाज कल्याण विभाग ने इसकी अनिवार्यता रख दी है। इसके बिना पेंशन की राशि बैंक खाते में जमा नहीं कराई जाएगी। विभाग ने शर्त रख दी है कि पेंशनर अगर आधार कार्ड की छायाप्रति जमा नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में पेंशन की राशि बैंक खाते में जमा नहीं की जाएगी। केंद्र व राज्य शासन की योजना में अब आधार नंबर की अनिवार्यता बढ़ने लगी है। वन नेशन वन कार्ड की योजना में इसे लागू कर दिया गया है। बीपीएल व एपीएल राशन कार्डधारकों को आधार नंबर की अनिवार्यता की गई है।

- Install Android App -

इसके चलते उन कार्डधारकों के नाम भी सामने आ गया है। जिन्होंने दो अलग-अलग जगह से राशन कार्ड हासिल कर लिया है। खाद्य विभाग ने ऐसे कार्डधारकों को नोटिस जारी कर एक जगह का राशन कार्ड सरेंडर करने की सलाह दी है और इसके लिए समय भी दिया है। तय समय सीमा के बाद एक जगह से राशन कार्ड सरेंडर न करने की स्थिति में विभाग द्वारा किसी एक जगह का कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।