jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

अतिक्रमणकारियों ने वन और पुलिस टीम पर तीर, गोफन, देसी बम और भरमार बंदूक से किया हमला

हमले में कुछ लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया 

- Install Android App -

 बुरहानपुर। शनिवार सुबह सीसीएफ आरपी राय और डीएफओ अनुपम शर्मा के नेतृत्व में करीब 200 वन कर्मी और कुछ पुलिसकर्मियों की टीम घाघरला के जंगल में घुसी। पहले से तैयार बैठे अतिक्रमणकारियों ने इस टीम पर तीर वा गोफन से हमला बोल दिया। जिससे वन समिति के कुछ सदस्यों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा सीसीएफ का कहना है कि अतिक्रमणकारियों ने रात में देसी बम और भरमार बंदूकों से फायरिंग भी की है, फिलहाल पुलिस ने अपना बल जंगल में भेजने से इनकार कर दिया है। ऐसे में वन विभाग की टीम वापस लौट आई है। हमले में कुछ लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।