jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

MP कांग्रेस नेता गिरफ्तार :: राजनैतिक -धरना प्रदर्शन के दौरान कि सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी करना कांग्रेस नेता को भारी पड़ा,पुलिस नेता को आज कोर्ट में पेश करेगी

 मकड़ाई समाचार इंदौर। प्रदेेश के मुख्यमंत्री के विरुद्ध गलत टिप्पणी करना भी अपराध कहलाता हैं बेवजह कुछ भी बोल देना या स्टेटमेंट देना आपको जेल भी पहुंचा सकता है। होता यह है कि कुछ नेता जोश में आ जाते है और अर्नगल शब्दो का प्रयोग कर देतेे हैं। जिस पर आपत्ति लिए जाने और थाने में शिकायत करने पर तुंरत एक्शन में आई पुलिस उन्हे घर से उठा लेेती है।

मुख्यमंत्री पर अर्मयादित टिप्पणी

ऐसा ही एक मामला इंदौर का है जहां मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। नेता पर कईं गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। उस पर रासुका भी लगाई जा सकती है।पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। राजनैतिक धरना प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर पटेल (खातीपुरा) ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान  पर अर्मयादित टिप्पणी कर दी थी। विजय नगर आशीष दिनेश श्रीवास्तव निवासी मेघदूत नगर की शिकायत पर धारा 294, 341, 505 के तहत केस दर्ज किया। शुक्रवार रात ही पुलिस ने पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने की मिली जानकारी

- Install Android App -

टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक पटेल को आज कोर्ट पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ हीरा नगर और परदेशीपुरा थाना में नुकसान पहुंचाने का आरोपित रहा है।

प्रदर्शन में शामिल नेताओं पर भी केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे, गब्बर, राजू भदौरिया, शिवलाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

पटेल के विरुद्ध आपराधिक केस दर्ज है। वह पूर्व सेवादल अध्यक्ष भी रहा है। भाषण के दौरान टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता स्वयं चौंक गए थे। पटेल को फटकारकर रवाना कर दिया था। हालांकि तब तक उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो चुका था। मामले की जानकारी मिलते ही शहर अध्यक्ष गौरण रणदीवे सहित अन्य नेता डीसीपी जोन-2 संपत उपाध्याय के कार्यालय पहुंचे और पटेल पर कार्रवाई की मांग की। शाम को ही पुलिस ने पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया और रात में गिरफ्तारी ले ली