jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, न्यायिक जांच नहीं होने तक पी... टिमरनी: गौहत्या मामले में पूछताछ करने थाने लाए गए आश्रम के एक कर्मचारी ने जहर खाया हुई मौत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट

अनियंत्रित वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर मोके पर मौत, आक्रोशित रहवासियों ने लगाया जाम

मकड़ाई समाचार मुरैना। अनियंत्रित वाहन की जोरदार टक्कर से सोमवार अलसुबह एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत होते ही आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया, जिसे पुलिस प्रशासन भी काफी देर तक नहीं खुलवा सका।

जानकारी के अनुसार सोमवार अलसुबह करीब 5 बजे खेरा मेवदा पर एक तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी, जिससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। इस व्यक्ति का नाम दिनेश बताया जा रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने अम्बाह रोड पर जाम लगा दिया, इस दौरान काफी लोग सड़क पर एकत्रित हो चुके थे, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक जाम नहीं खुलवा पाई।

- Install Android App -

तीन घंटे लगातर फूटा गुस्सा

तेज रफ्तार से निकलने वाले वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण इस प्रकार के हादसे होते हैं। जिसके चलते रहवासियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया, रहवासियों ने बताया कि अगर अनियंत्रित वाहनों पर लगाम कसी जाए, तो इस प्रकार के हादसे से निजात पाई जा सकती है। सुबह 5 बजे हुए हादसे के बाद लगातार 8 बजे तक लोग अम्बाह रोड पर डटे रहे, पुलिस भी तब तक मामला शांत नहीं कर पाई थी।