अनुसूचित जाति जनजाति के सामाजिक संगठनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मकड़ाई समाचार सिराली। सोमवार को दोपहर 1:00 बजे अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ के संभागीय अध्यक्ष राहुल पवारे ने बताया कि हर वर्ष डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बम पुण्यतिथि मनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय हरदा जाना पड़ता है। तहसील सिरौली में सबसे ज्यादा बहुमूल्य क्षेत्र अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों का है। लेकिन अभी तक यहां पर भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा नहीं है।
अनुसूचित जाति जनजाति जिलाध्यक्ष अजय मंडलेकर ने बताया कि पूर्व में भी ज्ञापन दिया था जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। समस्त सामाजिक संगठनों की मांग है कि पुराना बस स्टैंड पर भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की जाए और भाई चौक का नाम भी अंबेडकर चौक रखा जाए। जिससे कि अनुसूचित जाति जनजाति के कार्यकर्ताओं बाबा साहेब की जयंती एवं पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम करा सके। ज्ञापन देते समय उपस्थित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति संभागीय अध्यक्ष राहुल पवारे, नाजी जिला अध्यक्ष अजय मंडलेकर, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष महेंद्र काशिव, कतिया समाज के अध्यक्ष भगवानदास ढोके, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश सचिव सोहन दास उमरिया, मेराज खान, आदर्श अहिरवार, समाज संगठन के महासचिव अर्जुन राठौर, जितेंद्र चौरे, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद किरावर, राज नंदा कपूर, कैलाश सोलंकी, संतोष नागले, योगेश मल्लारे, राजेश रंगीले, रामसिंह गन्नौर, आनंद रावत आदि लोग उपस्थित हुए।

