jhankar
ब्रेकिंग
संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...

अपनी पत्नी और बेटे का हत्यारा गिरफ्तार, पूछताछ में दिया चौंकाने वाला बयान

सतना: अपनी पत्नी और छह महीने के बेटे को मौत के घाट उतारने वाले शख्स मनोज दहिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को तीन दिन में पकड़ा। वहीं, आरोपी ने पूछताछ के दौरान हत्या करने की वजह भी बताई है।

मामला अमरपाटन का है। जहां पांच अक्टूबर को एकादशी के दिन मनोज दहिया ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और दोनों के शवों को देवता के चबूतरे पर चढ़ा दिया था। उसने अपनी बेटियों को भी मारने की कोशिश की। लेकिन वे किसी तरह बच निकली। घटना की सूचना लगने पर जैसे ही पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।

- Install Android App -

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुहंची पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की खोजबीन शरू कर दी थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद हत्या के फरार आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

आरोपी ने अपने बयान में कहा है कि उसकी पत्नी के दूसरे पुरूषों से अवैध संबंध थे। कई बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो उसे मौत के घाट उतार दिया। मनोज ने बताया कि उसका बच्चा भी नाजायज था इसलिए बच्चे को भी मार दिया।