jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

अफगानिस्तान में बढ़ा तालिबान का आतंक, भारत ने वाणिज्य दूतावास के 50 लोगों को किया एयरलिफ्ट

अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक फिर बढ़ने लगा है। ताजा खबर यह है कि भारत ने कंधार से दूतावास के अपने कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया है। कुल मिलाकर 50 लोगों एयरलिफ्ट कर कंधार से नई दिल्ली लाया गया है। बता दें, अमेरिका ने ऐलान कर दिया है कि उसकी सेना अफगानिस्तान छोड़ देगी। इसके बाद से अफगानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में तालिबान ने फिर सिर उठाना शुरू कर दिया। हिंसा की अलग-अलग खबरों के बीच भारत सरकार ने वाणिज्य दूतावास से अपने नागरिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है। अब इस वाणिज्य दूतावास में स्थानीय कर्मचारी ही काम करेंगे।

कंधार तक पहुंच चुका है तालिबान

- Install Android App -

कंधार में पिछले सप्ताह से तालिबान और अफगान सुरक्षा बलों के बीच लड़ाई में तेजी देखी गई है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि आतंकवादियों ने शुक्रवार को कंधार शहर के आसपास के प्रमुख जिलों पर कब्जा कर लिया। आतंकवादी इन इलाकों में अंदर तक आग गए हैं और दहशतगर्दी फैला रहे हैं। हालांकि चार दिन पहले ही भारत ने कहा था कि काबुल, कंधार और मजार-ए-शरीफ शहरों में वाणिज्य दूतावासों में अपने मिशन को बंद करने की योजना नहीं है। अब अचानक यह कदम उठाना पड़ गया। अधिकारियों ने कहा था कि भारत पूरे अफगानिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे कि भारतीय अधिकारियों और नागरिकों को नुकसान न पहुंचे।

लश्कर के आतंकी भी मौजूद

माना जाता है कि कंधार और हेलमंद के दक्षिणी प्रांतों में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। यही कारण है कि इन शहरों से राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को बाहर निकालने के लिए भारत को मजबूर होना पड़ा है। अफगान सुरक्षा एजेंसियों के हालिया अनुमान के अनुसार, माना जाता है कि 7,000 से अधिक लश्कर-ए-तैयबा के लड़ाके दक्षिणी अफगानिस्तान में तालिबान के साथ लड़ रहे हैं।