jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

बड़ा हादसा : करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, गांव में दहशत का माहौल

मकड़ाई समाचार छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले महुआ झाला इलाके के एक घर में करंट से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। परिवार का एक युवक पानी की टैंक खोलने के लिए पानी की टंकी में उतरे युवक को करंट लग गया, परिवार के लोगों ने जब उसे तड़पता देखा तो बचाने दौड़े और 7 लोग और करंट की चपेट में आ गए, जिसमें से 5 की मौत हो गई। दो लोगों की गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। परिवार के 6 लोगों की एक साथ हुई मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक पुत्र ने भी पीड़ित परिवाराें से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। साथ ही मदद का भराेसा भी दिलाया है।

महुआ झाला निवासी लक्ष्मण अहिरवार के यहां पानी का टैंक बना हुआ था। टैंक में अंधेरा रहता था, इसलिए पानी निकालने के लिए लाइट की व्यवस्था की गई थी। जिससे की पानी निकालने में काेई दिक्कत नहीं आए। सुबह आठ बजे जब परिवार का एक युवक पानी निकालने के लिए टैंक खाेलने का प्रयास कर रहा था कि तभी उसे करंट लग गया। परिवार के सदस्याें ने जब युवक काे करंट से तड़पते देखा ताे उन्हाेंने युवक काे पकड़कर खींचने का प्रयास किया, जिससे बाकी सदस्य भी करंट की चपेट में आ गए।

- Install Android App -

इस घटना में लक्षमण अहिरवार पुत्र रमुआ उम्र 55 वर्ष ,शंकर अहिरवार पुत्र हल्ली अहिरवार उम्र 35 वर्ष, मिलन अहिरवार पुत्र हल्लू उम्र 25 वर्ष, नरेंद्र पुत्र जगन अहिरवार उम्र 20 वर्ष, रामप्रसाद पुत्र हल्ली अहिरवार उम्र 30 वर्ष,विजय पुत्र जगन अहिरवार उम्र 20 वर्ष की करंट लगने से माैत हाे गई। जबकि दाे लाेग घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शवाें काे पीएम के लिए डेडहाउस पहुंचा दिया गया है। जबकि घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विधायक पुत्र पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचेः जिले के विजावर महुआ झाला में टैंक की सटरिंग खाेलते समय एक ही परिवार के छह सदस्याें की माैत हाे गई। घटना की जानकारी लगने पर क्षेत्रीय विधायक के पुत्र अविराम धनंजय शुक्ला भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्हाेंने शाेक संतृप्त परिवार काे ढांढस बंधाने के साथ ही प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का भराेसा भी दिलाया है।