jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

अबूझमाड़ के जंगलों में हुई नक्सली मुठभेड़, गोपनीय सैनिक शहीद

मकड़ाई समाचार नारायणपुर। अबूझमाड़ के गुदाडी पंचायत के दुरगी पारा में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों के साथ चल रहे गोपनीय सैनिक संतु ध्रुव निवासी गोमागाल शहीद हो गए है। उनके जांग और कमर के हिस्से में गोली लगी है। जिससे अत्यधिक खून का रिसाव होने से अस्पताल में इलाज के दौरान वीरगति को प्राप्त कर लिया।

- Install Android App -

डीआरजी का हिस्सा बनने के पहले संतु नक्सली संगठन में सक्रिय थे। पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बढ़कर हिस्सा लेते आ रहे थे। सुबह नौ बजे से पौने दस बजे तक मुठभेड़ चलता रहा। जिसमें कई नक्सलियों को गोली लगी है। घायल नक्सलियों को मौके से उठाकर ले जाते जवानों के द्वारा देखा गया है। घटना की पुष्टि करते के एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी में गोपनीय सैनिक संतु ध्रुव शहीद हो गए हैं।

वहीं एक अन्य जवान बदलू राम कचलाम को गोली लगी है। जिनकी स्थिति ठीक है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ओरछा थाना से डीआरजी के जवानों की टुकड़ी नक्सलियों के सर्च अभियान में अबूझमाड़ के जंगलों में गई हुई थी वापसी के दौरान नक्सलियों के द्वारा एंबुश लगाकर जवानों पर फायरिंग किया गया।