jhankar
ब्रेकिंग
Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

अब पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके, 6.5 रही तीव्रता

Earthquake Today : धरती पर एक के बाद एक भूकंप का सिलसिला जारी है। ताजा खबर पापुआ न्यू गिनी से आ रही है। यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.5 रही। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 65 किमी की गहराई पर था। अब तक जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

इससे पहले जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के पूर्वी हिस्से में शनिवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप नेमुरो प्रायद्वीप में 61 किलोमीटर (38 मील) की गहराई में आया। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। जापान के मुख्य उत्तरी द्वीपों में से एक होक्काइडो कुछ दिन पहले एक और भूकंप से हिल गया था। जापान के होक्काइडो में सोमवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। सोशल मीडिया पर जापान के कई वीडियो वायरल हुए हैं।

- Install Android App -

इससे पहले 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में भूकंप के झगड़े झटके महसूस हुए। तब दक्षिणी प्रांत कहमनमारस में स्थानीय समयानुसार सुबह 4:17 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद दोपहर 1:24 बजे 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। हाल के भूकंपों ने दक्षिणी तुर्की के 10 प्रांतों में 43,000 से अधिक लोगों की जान ले ली और हजारों बेघर हो गए। इसी तरह सीरिया में भी हजारों की मौत हुई।
इसी तरह पिछले महीनों में भारत के विभिन्न राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली, एनसीआर के अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी लगातार धरती कांप रही है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल में भी लगातार धरती कांप रही है।