jhankar
ब्रेकिंग
संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...

अब स्कूलों में टीवी से होगी पढ़ाई, इस चैनल पर हल होगी छात्रों की परेशानियां

ग्वालियर : जिले के 139 हाईस्कूल और हायर सेकंडरी विद्यालयों में जल्द ही डीटीएच व टीवी लगाए जाएंगे। इन टीवी पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा हाल ही में शुरू किए गए स्वयंप्रभा टेलीविजन चैनल के जरिए छात्रों को पढ़ाई कराई जाएगी। इस चैनल पर सभी विषयों के राष्ट्र स्तरीय टीचरों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। साथ ही छात्रों को सिविल सर्विसेस, इंजीनियरिंग, मेडिकल परीक्षाओं की तैयारियां कराई जाएंगी। जिन विद्यालयों में टीवी और डीटीएच की सुविधा नहीं है, उन विद्यालयों में यह खरीदने के लिए राज्य शासन ने पत्र जारी कर दिया है। साथ ही कई विद्यालयों का उन्नयन करने में स्मार्ट सिटी और डिजीटल क्लासों की भी मदद ली जाएगी। शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब छात्रों को सिविल सर्विसेस, इंजीनियरिंग, मेडिकल परीक्षाओं की तैयारियां करने के बहुत कम मौके मिल पाते थे। क्योंकि इन परीक्षाओं की तैयारियों के लिए ट्यूशन आदि की जरूरत होती थी, जिसकी फीस लाखों रुपए में होती है।