jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू की बोरे में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Famous actress Raima Islam Shimu : बांग्लादेश की ख्यात अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू के अचानक लापता हो जाने के बाद अब उनकी लाश राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक Raima Islam Shimu का शव सोमवार को केरानीगंज में हजरतपुर ब्रिज के पास एक बोरे में मिला था। गौरतलब है कि बीते दिनों Raima Islam Shimu के लापता होने के बाद उसके परिवार ने रविवार को कालाबागान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम ने केरानीगंज मॉडल स्टेशन से शव बरामद किया है और अब मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पति ने गुनाह कबूल कर लिया है। अभिनेत्री के पति ने ही हत्या की थी।

Raima Islam Shimu के पति समेत 6 लोग हिरासत में

- Install Android App -

ढाका पुलिस ने बताया है कि Raima Islam Shimu के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया और मामले की जांच की जा रही है। सोमवार सुबह ढाका के केरानीगंज के आलियापुर इलाके में हजरतपुर ब्रिज के पास सड़क किनारे शव मिला। शव को बोरे में रखा गया था। एक्ट्रेस के गले पर भी चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस के पति और उनके दोस्त समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और पारिवारिक विवाद के चलते इस हत्या का अंजाम दिया था।
शूटिंग के लिए निकली थी और लापता हो गई
राइमा ढाका के ग्रीन रोड में अपने परिवार के साथ रहती थी। उनके परिवार में पति और दो बच्चे हैं। रविवार सुबह जब Raima शूटिंग के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटीं तो फिर परिजनों ने कालाबागान थाने में शिकायत की थी।
25 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
35 वर्षीय अभिनेत्री Raima Islam Shimu ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में फिल्म ‘बार्तामन’ से की थी और अभी तक 25 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। वह बांग्लादेश फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन की सदस्य भी थीं। फिल्मों के अलावा टीवी नाटकों में अभिनय और निर्माण भी किया।